कुरुद में चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में चेहरे-सिर पर वार करने वाला “दिलू” गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कुरुद में चाकूबाजी के आरोपी से पुलिस द्वारा जब्त बंटची चाकू और स्टील का कड़ा
कुरुद में चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से जब्त बंटची चाकू और स्टील का कड़ा।

धमतरी/कुरुद, 4 नवंबर। कुरुद में चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर थाना कुरुद की टीम ने ग्राम मरौद में दबिश देकर उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

कुरुद में चाकूबाजी की वारदात: हाई स्कूल के पास रात 9 बजे हमला

मामला 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे का है। मरौद निवासी देवाशीष माहिलकर (23) हाई स्कूल के पास थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर डिलेश्वर और पप्पू मंडावी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर हाथ-मुक्कों, बेल्ट के बक्कल और स्टील के कड़े से देवाशीष के चेहरे और सिर पर वार कर चोट पहुंचाई, जबकि डिलेश्वर ने बंटची चाकू दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया।

मुलाहिजा में डॉक्टर ने धारदार हथियार से चोट की पुष्टि की, जिसके बाद धारा 118(1) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ी गई।

यह भी पढ़े: कुरुद में त्योहारों पर सुरक्षा: जेबकतरी रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

कुरुद पुलिस की कार्रवाई: मरौद में दबिश, चाकू व कड़ा जब्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी की। मरौद में दबिश देकर डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव को हिरासत में लिया गया। गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंटची चाकू और स्टील का कड़ा विधिवत जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 366/26 के तहत धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) BNS एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में मामला दर्ज है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के दूसरे आरोपी पप्पू मंडावी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव

पिता: हेमंत यादव

उम्र: 21 वर्ष

निवासी: ग्राम मरौद, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)

2 thoughts on “कुरुद में चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में चेहरे-सिर पर वार करने वाला “दिलू” गिरफ्तार, जेल भेजा गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!