
धमतरी।
शहर के भरीपारा-सोरिद वार्ड में Dhamtari Child Death: 24 से जुड़ा हादसा सामने आया है। रविवार शाम नाले में गिरे 7 वर्षीय लक्ष्य साहू का शव करीब 24 घंटे बाद सोमवार शाम नाले के पास ही फंसा हुआ मिला। लक्ष्य तीसरी कक्षा का छात्र था।
खेलते समय नाले में गिरा था लक्ष्य
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:30 बजे लक्ष्य अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में जा गिरा।
घटना के बाद परिजनों और वार्डवासियों ने तत्काल आसपास तलाश शुरू की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।
पाइप में फंसे होने की आशंका, तीन पाइप तोड़े गए
पानी के तेज बहाव को देखते हुए आशंका जताई गई कि बच्चा नाले के पाइप के अंदर फंस गया होगा। इसी आशंका के चलते तलाश अभियान को पाइप की दिशा में आगे बढ़ाया गया।
🔴 यह खबर भी पढ़ें
7 साल का मासूम 18 घंटे से लापता! धमतरी में नाले में बहने के बाद मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
👉 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ड्रिल मशीन की मदद से तीन पाइप तोड़े गए, ताकि पाइप के भीतर भी बच्चे की तलाश की जा सके।
स्थानीय गोताखोरों ने भी खोजबीन की। इसके बाद SDRF की टीम भी सर्च ऑपरेशन में जुटी रही।
240 घंटे बाद नाले के पास मिला शव
लगातार तलाश के बाद सोमवार शाम लक्ष्य का शव नाले के पास ही फंसा हुआ मिला।
शव मिलने के बाद बच्चे की तलाश के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान समाप्त हुआ।
चक्काजाम कर जताया था आक्रोश
बच्चे के लापता होने के बाद वार्डवासियों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम किया था। स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश में तेजी लाने और आवश्यक रेस्क्यू मशीनरी उपलब्ध कराने की मांग की थी।
हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लक्ष्य की मौत के बाद नाले और पुराने रपटा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से पक्के पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पुराने रपटा से ही आवाजाही हो रही है।
वार्डवासियों की मांग है कि ऐसे जोखिम वाले स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग और पक्के पुल की व्यवस्था की जाए।
यह घटना मेघा में 15 वर्षीय छात्रा के नाले में बहने की घटना के अगले दिन सामने आई थी।
🔴 यह खबर भी पढ़ें
मेघा में 15 वर्षीय छात्रा नाले में बही! SDRF की तलाश और पूरे घटनाक्रम की पूरी खबर पढ़ें
👉 पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंफिलहाल लक्ष्य साहू का शव बरामद हो चुका है। अब स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसे जोखिम वाले नालों और रपटों पर कवर, सुरक्षा रेलिंग और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लक्ष्य की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए जिम्मेदारी और सुरक्षा व्यवस्था कब तय होगी।

One thought on “Dhamtari Child Death: 24 घंटे बाद नाले के पास मिला 7 वर्षीय लक्ष्य का शव”