Megha Petrol Pump Fire: बच्ची की मौत के बाद पेट्रोल पंप में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार

Megha Petrol Pump Fire मामले में गिरफ्तार आरोपी जीवन निषादMegha Petrol Pump Fire मामले में मगरलोड पुलिस ने आरोपी जीवन निषाद को गिरफ्तार किया।

धमतरी/मगरलोड। Megha Petrol Pump Fire मामले में मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 47 वर्षीय जीवन निषाद को गिरफ्तार किया है। ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप में 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे आरोपी ने पहले पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को माचिस से आग लगा दी।

 Megha Petrol Pump Fire पेट्रोल नोजल में आग लगाने की कोशिश, फिर दो बाइक जलाईं

पुलिस के अनुसार आरोपी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। नोजल में आग लगाने में सफल नहीं होने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 194/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 326(एफ) एवं 324(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Megha Petrol Pump Fire में आरोपी जीवन निषाद गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीवन निषाद, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, ग्राम मेघा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त माचिस तथा घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

  1. बच्ची की मौत के बाद था आक्रोश

पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेंडम कथन के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में एक बच्ची गिर गई थी। इसके बाद वह महानदी में आई बाढ़ के पानी में बह गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था। पुलिस के मुताबिक इसी आक्रोश में उसने पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की अपील—आक्रोश में कानून हाथ में न लें

धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी घटना या दुर्घटना से आक्रोशित होकर कानून अपने हाथ में न लें। किसी के विरुद्ध शिकायत होने पर पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *