मरौद टोल प्लाजा के पास कुरुद पुलिस की कार्रवाई में जब्त ट्रक और 10 जर्सी गायें।
धमतरी। मवेशियों के अवैध परिवहन और पशुओं के साथ निर्दयतापूर्ण व्यवहार धमतरी में पशु तस्करी के मामले में कुरुद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर 10 जर्सी गायों से भरा ट्रक पकड़ा गया। जांच के दौरान मवेशियों के क्रय-विक्रय और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने गायों और ट्रक सहित कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धमतरी में पशु तस्करी का खुलासा: मरौद टोल प्लाजा पर ऐसे की घेराबंदी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर मरौद टोल प्लाजा के पास संदिग्ध अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG 10 BD 2410 को रोककर जांच की गई। ट्रक में 10 जर्सी गायों का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को रायपुर से कर्नाटक ले जाने की बात बताई। हालांकि, गायों की खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
पुलिस के अनुसार, मवेशियों को चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के बिना निर्दयतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। मामले में पशु संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
धमतरी में पशु तस्करी का ऐसे हुआ खुलासा
थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरौद टोल प्लाजा के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक में 10 जर्सी गायें मिलीं, जिनके परिवहन और खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गायों और ट्रक सहित कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पशु तस्करी मामले में 20 लाख की संपत्ति जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 जर्सी गायों की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
📰 यह खबरें भी जरूर पढ़ें
धमतरी में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा! 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
👉 पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई की पूरी खबर पढ़ें।
🙏
कुरूद में मानवता की मिसाल: लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर पेश की सेवा की प्रेरक मिसाल
👉 जानिए, किस तरह सामाजिक संगठनों ने निभाया अपना मानवीय दायित्व।
👉 पुलिस की एक अलग और दिलचस्प पहल के बारे में विस्तार से पढ़ें।
बिलासपुर और कोरबा के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रदीप कुमार कश्यप पिता परमेश्वर कश्यप, उम्र 38 वर्ष, निवासी थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर तथा मिथलेश कुमार पटेल पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना कटघोरा, जिला कोरबा शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 397/26 दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।

BREAKING NOW के संस्थापक-संपादक मूलचंद सिन्हा धमतरी जिले और कुरूद क्षेत्र की स्थानीय खबरों, राजनीति, प्रशासन और विकास से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ सामने लाते हैं। उनका उद्देश्य जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
