2019 से फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से नाबालिग बरामद

धमतरी पुलिस द्वारा वर्ष 2019 के अपहरण मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी
धमतरी पुलिस ने अपहरण मामले में फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया।

धमतरी। धमतरी पुलिस ने वर्ष 2019 में दर्ज नाबालिग अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पीड़िता को सकुशल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दयालु (33 वर्ष), निवासी ग्राम बुढ़ाँसी, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पीड़िता के कथन और विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376(2)(i)(n) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गईं। आरोपी को विशेष न्यायालय (FTC), धमतरी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने गुमशुदगी के मामले से शुरू की जांच

धमतरी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में नाबालिग बालिका के लापता होने पर थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में गुम इंसान दर्ज किया गया था। इसके बाद अपराध क्रमांक 71/2019, वर्तमान अपराध क्रमांक 74/2019 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पीड़िता के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में होने की जानकारी मिली। धमतरी पुलिस की टीम ने अलीगढ़ में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को ले जाने का आरोप

पीड़िता के कथन और विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप सामने आए। इसके बाद प्रकरण में धारा 366, 376(2)(i)(n) भादवि तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गईं।

पीड़िता की बरामदगी के बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे विशेष न्यायालय (FTC), धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली की सउनि. पुष्पा पांडेय, आरक्षक गजेन्द्र टंडन और महिला आरक्षक मीनाक्षी साहू का विशेष योगदान रहा।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 संबंधित क्राइम न्यूज़ भी पढ़ें

🔴
कुरूद चाकूबाजी में महिला की मौत: प्रेम, शक और मोबाइल रिचार्ज से शुरू हुआ विवाद

🔴
कुरूद में गांजा तस्करों पर पुलिस का सख्त संदेश, नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!