चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच धमतरी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।
धमतरी। धमतरी में स्कूल अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय छुट्टी घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी से संबंधित आधिकारिक आदेश के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रतिकूल मौसम और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में बच्चों को आवागमन के दौरान संभावित परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।
धमतरी में स्कूल अवकाश का आदेश किन संस्थानों पर लागू?
जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिकूल मौसम की आशंका के बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावक मौसम की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।संबंधित संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
BREAKING NOW के संस्थापक-संपादक मूलचंद सिन्हा धमतरी जिले और कुरूद क्षेत्र की स्थानीय खबरों, राजनीति, प्रशासन और विकास से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ सामने लाते हैं। उनका उद्देश्य जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
कुरूद। पुरानी मंडी में आयोजित संकल्प सेवा अभियान एवं आनंद मेला सम्मेलन में Ajay Chandrakar Kurud कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर मुखर नजर आए। […]