Dhamtari Crime News: गाली का विरोध करने पर प्राणघातक हमला, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Crime News में चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी

धमतरी जिले के करेलीबड़ी क्षेत्र में चाकू से हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

धमतरी | 24 अक्टूबर 2026। Dhamtari Crime News: मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी हमले में बदल गया। धमतरी के ग्राम धौराभाठा में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने रोशन साहू के पेट में चाकू से जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन रायपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इधर, करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी अवधराम साहू (56) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

Dhamtari Crime News: गाली रोकने पर पेट में घोंपा चाकू

धमतरी के ग्राम धौराभाठा में 21 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे गाली-गलौज करने से मना करने पर विवाद भड़क गया। पुलिस के मुताबिक, रोशन साहू और चुम्मन साहू के विरोध जताने पर पड़ोसी अवधराम साहू ने जान से मारने की धमकी देते हुए रोशन के पेट पर धारदार चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन साहू रायपुर के उर्मिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।

 ईंटों के नीचे छिपाया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत BNS की धारा 296 एवं 109(1) में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी के घर के आंगन में ईंटों के नीचे छिपाया गया वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। 24 अक्टूबर को आरोपी अवधराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अवधराम साहू (56 वर्ष), पिता स्व. खोरबाहरा साहू, निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी।

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवाद में कानून हाथ में न लें। विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करें और हिंसा की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

One thought on “Dhamtari Crime News: गाली का विरोध करने पर प्राणघातक हमला, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!